Connect with us

देहरादून

धारी के पशुचिकित्साधिकारी रावत देहरादून में समानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान

देहरादून। यहाँ आयोजित सर्वे ऑफ इंडिया के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा लंपी स्किन डिजीज पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा जनपद नैनीताल में किसान क्रेडिट कार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर अनिल कुमार रावत ,पशुचिकित्साधिकारी धारी जनपद नैनीताल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान मिलने पर पशुपालन विभाग नैनीताल के सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। आपको बता दे आजकल पहाड़ में लंपी स्किन जो गाय व बैलो में काफी फैल रहा है। जिसकी रोक थाम के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाया है। इस रोग से कई पशुपालकों के गाय व बैलो की मौत भी हो चुकी है।

Select Language

Advertisement