Connect with us

नैनीताल

सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध गैस सिलेंडरों के वाहनों को कब्जे में लिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन वाहनों को मौके से पकड़ सील किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि हीरा नगर के पास बड़ी संख्या में बरेली से पहुंचे कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर उनके द्वारा पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर को की तीन गाड़ियों को मौके पर सील कर दिया है, और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां जो कि बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से शहर के रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी। बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं। फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement