Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

हल्द्वानी CCTV पुलिस कन्ट्रोल रूम में नियुक्त पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों से महिला का चोरी हुआ मोबाईल फोन बरामद कर चोर को करवाया गिरफ्तार।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिनांक 21-05-2023 को समय लगभग 11:25 बजे वादी पूजा गुरवंत अपनी माता के साथ CCTV कंट्रोल रूम में आई और बताया कि समय लगभग 10ः00 बजे कालू शाही मन्दिर व बाजार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बैग की चैन खोल कर पर्स व मोबाइल निकालकर चोरी किया गया है।
उक्त सूचना पर सीसीटीवी अवलोकन में नियुक्त पुलिस कर्मियों ने बड़ी गहनता व बारीकी से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो समय लगभग 10ः22 बजे कालूशाही के पास से बाजार की ओर जाने वाले कट में भीड़ का फायदा उठाकर एक लड़का रेड कलर t-shirt पहने हुए उपरोक्त महिला के बैग से सामान निकालता हुआ दिखाई दिया।
CCTV स्टाफ द्वारा तत्काल चौकी मंगलपड़ाव चीता को सूचना दी गयी तो चौकी में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की परीक्षा ड्यूटी लगी हुई थी, CCTV Staffs द्वारा लगातार बाजार क्षेत्र के कैमरों की निगरानी कर उक्त लड़के को TRACK करने की कोशिश जारी रखी गई जिसके फलस्वरूप समय 13:32 बजे जामा मस्जिद तिराह में उस तरह का लड़का ट्रेस होने पर प्रभारी CCTV द्वारा CCTV ड्यूटीरत स्टाफ को HC प्रमोद जोशी, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट को गिरफ्तार करने भेजा गया, उक्त चोर अन्य चोरी की फिराक में कालू शाही मन्दिर के पास कट में पहुँचा ही था कि CCTV स्टाफ द्वारा चोर को दबोज लिया।
जिसे CCTV कंट्रोल लाकर उससे चोरी का मोबाइल फोन,पर्स बरामद कर पीड़ित महिला के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: बिहार से चारधाम यात्रा के लिए हैली सेवा के नाम पर चला रहे थे देशभर में ठगी का गिरोह, सरगना पीओएस मशीन के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर को आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी मंगलपड़ाव के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम-

1- हे0कानि0 प्रमोद जोशी सीसीटीवी कार्यालय
2- कानि0 राजेंद्र बिष्ट सीसीटीवी कार्यालय
3- कानि0 संतोष बिष्ट चौकी मंगलपड़ाव
4- कानि0 अरुण राणा चौकी मंगलपड़ाव

यह भी पढ़ें 👉  आज हल्द्वानी में बदले रहेंगे यातायात के रूट, जनसभा और परीक्षा को देखते हुए पुलिस ने बनाई विशेष योजना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement