Connect with us

नई दिल्ली

संदिग्ध बैग की सूचना से हड़कंप, खाली कराया मालवीय घाट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने संभाला मोर्चा, 1200 लोगों को सुरक्षित निकाला
बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने चेक किया बैग

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने पुलिस की चौकसी देखने के लिए मंगलवार रात मॉक ड्रिल कराया। मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग की सूचना फ्लैश की गई। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। मॉक ड्रिल का ऑब्जर्वेशन खुद एसएसपी अजय सिंह ने किया और रिस्पांस टाइम देखकर पुलिस की पीठ थपथपाई।

हरकी पैड़ी पर सूचना मिली कि मालवीय घाट पर एक संदिग्ध बैग रखा है। सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर तुरंत एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी मुकेश ठाकुर समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आनन-फानन में 10 मिनट के
अंदर पूरे मालवीय घाट को बिना किसी धक्का-मुक्की या अन्य किसी नुकसान के खाली कराया गया। उस समय मालवीय घाट में पूरे भारतवर्ष से आए लगभग 1200 श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हिरोइन बनने निकली मायानगरी और...


सूचना पर बीडीएस और डॉग स्क्वायर्ड भी मौके पर पहुंचा। संदिग्ध बैंग को चेक किया तो उसमें कुछ कपड़े मिले। तब जाकर पूरे पुलिस बल ने राहत की सांस ली। पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम को बढ़िया बताते हुए क्राउड कंट्रोल को और बेहतर किए जाने हेतु एसएसपी ने अधीनस्थों को बधाई दी। एसएसपी अजय
सिंह ने कहा कि आगामी मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं 26 जनवरी को देखते हुए मॉक ड्रिल कराई गई। उन्होंने जनपद पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहते हुए होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रत्येक संदिग्ध इत्यादि को लगातार चेक करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मॉल रोड में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात घूंसे


Select Language

Advertisement