Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शिक्षिका ने जंगल में जहर खाया, स्वजनों को आखिरी बार मिलने बुलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिक्षिका की हुई मौत, ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप

हल्द्वानी। एक शिक्षिका ने जंगल में जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद शिक्षिका ने स्वजनों व दोस्त को कॉल कर चारधाम मंदिर पर आखिरी बार मिलने बुलाया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक धार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी 26 वर्षीय गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा व्हाइट हॉल स्कूल में शिक्षिका थी। दो वर्ष पहले उसकी शादी मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है। सोमवार की दोपहर अचानक गीतांजलि घर से निकल कर चारधाम मंदिर स्थित जंगल पहुंच गई। जहां उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने अपनी एक सहेली और स्वजनों को फोन कर कहा कि अगर आखिरी बार देखना चाहते हो तो चारधाम मंदिर आ जाओ। जानकारी मिलते ही सहेली मौके पर पहुंची। उसने गीतांजलि को जंगल में गंभीर हालत में पड़ा पाया। उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां रात करीब सवा 10 बजे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि गीतांजलि की मौत की वजह ससुरालियों की प्रताड़ना है। हालांकि मायके पक्ष ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement