Connect with us

उत्तराखण्ड

करंट लगने से हल्दूचौड़ निवासी युवक की मौत, रामनगर के रिजॉर्ट में कार्यरत था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(नैनीताल)- रामनगर के ढिकुली में कार्यरत हल्दूचौड़ निवासी एक युवक की  करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की 1 माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी।
प्राप्त सूचना के अनुसार युवक रिजॉर्ट के छत की सफाई कर रहा था इस दौरान उसे करंट लग गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी रामनगर के ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था। रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया आनन फानन में विवेक को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयीं।रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन की कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पांच मार्च को नई दिल्ली में होगी

Select Language

Advertisement