Connect with us

नई दिल्ली

आमा को ढूंढने मुम्बई जाएगी अल्मोड़ा पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी प्रदीप कुमार राय बोले, हम होंगे कामयाब, मन में है पूरा है विश्वास”
अल्मोडा़। भिकियासैंण क्षेत्र से 3 साल से लापता एक महिला के मुम्बई से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद अल्मोड़ा पुलिस अब मुम्बई जाएगी। महिला मानसिक रूप से कमजोर है। फ़ोटो महिला का ही बताया जा रहा है। हर कोई हैरान है कि महिला भिकियासैंण से मुम्बई कैसे पहुंच गई। हालांकि महिला अभी भिकियासैंण वापस नहीं आई है।
भिकियासैण के कोटियाग गाँव की 60 साल की महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अकसर वहां के बाजारों व सड़कों पर भटकती रहती थी। महिला अचानक 3 साल पहले लापता हो गई। रविवार सोशल मीडिया पर महिला का फोटो और वीडियो मुम्बई से वायरल हुआ है। जिसमे महिला मानसिक रूप से कमजोर दिख रही है। वायरल फ़ोटो और वीडियो भिकियासैंण के अधिकतर लोगों के वाट्सएप तक पहुंच गया। हर कोई हैरान है। अल्मोड़ा पुलिस अब मुम्बई जाएगी और आमा को ढूंढकर लाएगी।

  • आमा के संबंध में किसी भी प्रकार की लाभप्रद सूचना आपको प्राप्त होती है तो अल्मोड़ा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9411112981 व मीडिया सेल के 7500966129, 9758029151, 9258359919 इन नंबरों पर शीघ्र अवगत कराने का कष्ट करें। आशा है कि जल्द ही हम आमा को तलाश कर मानवता के इस मिशन पर सफल होंगे। – प्रदीप रॉय, एसएसपी अल्मोड़ा
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मासूम के सामने पिता की सिक्योरिटी गार्डों ने की पिटाई, वीडियो वायरल...

Select Language

Advertisement