Connect with us

हल्द्वानी

कोटाबाग में करंट लगने से किशोर की मौत, रामनगर पीरूमदारा में युवक ने फांसी लगाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोटाबाग में अपनी नानी के घर आए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, रामनगर पीरूमदारा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
कालाढूंगी रुद्रपुर सुभाष कॉलोनी निवासी कांग्रेसी नेता ललित पांडे का भतीजा कृष्णा पांडे पिछले दिनों कोटाबाग स्थित अपनी नानी के घर गया था। बुधवार को वहां पंखे में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, रामनगर में बुधवार की दोपहर बाद पीरूमदारा निवासी अमन छिमवाल पुत्र वीरेंद्र छिमवालअपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात कमरे में गया था। सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से लटका देखा।

यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, झंडा जलाकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Select Language

Advertisement