Connect with us

नैनीताल

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत दुसरे की हालत नाजुक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापढ़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए व दोनो वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुच पुलिस ने 108 सेवा द्वारा दोनो घायलो को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है तो दुसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक राजेश पुत्र मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो गोला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था। बरेली रोड़ हिमालय फार्म निवासी सुमित की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल उजाला अकेडमी में भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए उत्तर क्षेत्रीय न्यायिक सेमिनार आयोजित

Select Language

Advertisement