Connect with us

मौसम

उत्तराखंड बारिश के साथ प्री-मानसून ने दी दस्तक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम बदला, कई जगहों पर बारिश हो रही

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के साथ ही प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम बदला है और कई जगहों पर बारिश हो रही है। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली है।
25 जून को पूरी तरह से उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश से निचले इलाकों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 से 25 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछारें व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Select Language

Advertisement