Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

ब्रजपात से 400 मवेशियों की मौत,विधायक ने मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कपकोट(बागेश्वर)- मानसून की दस्तक के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं का दौर शुरू हो गया। प्राप्त सूचना के अनुसार जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना मिलने पर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पांखुटॉप के लिए रवाना हो मुआयना किया गया। मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Select Language

Advertisement