Connect with us

मौसम

नैनीताल समेत आज 8 जिलों में होगी बारिश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। खासकर टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून में झमाझम वर्षा हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की क्षति हुई है। अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून-नैनीताल समेत आठ जिलों में आज भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर जिले के हिमालयी क्षेत्र में वर्षा हो रही है। पीएमजीएसवाइ कपकोट अंतर्गत लीती गोगिना मोटर मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। जिले के अन्य हिस्सों में धूप और बादलों का खेल चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement