Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, हवा में उड़ने लगे आग के गोले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर– आज तड़के सुबह श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते हवा में आग के गोले उड़ने लगे जिस कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त सूचना के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि बताया जा रहा है की दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप अचानक गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।बताया जा रहा है कि ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया और गैस सिलेंडर हवा में आग के गोले की तरह उड़कर ब्लास्ट होने लगे। दुर्घटना के कारण हाइवे पूरी तरह बंद हो गया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सूचना मिलने पर उनके द्वारा हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। सिलेंडरों के ब्लास्ट होने के सही कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है, जाँच की कार्यवाही जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement