Connect with us

हल्द्वानी

नहाते वक्त गौला नदी के तेज बहाव में डूबने से युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- राजपुरा स्थित गौला नदी में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पहाड़ों में भारी बरसात के चलते गौला नदी में पानी का भाव काफी तेज हो गया है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लोगो को नदियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, बावजूद इसके लोग नदियों में नहाने पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी एक युवक गौला नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त वह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे चिकित्सालय पहुचाया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गीता-अनिल दंपति ने साजिश के तहत की तरुण रावत की पत्थर से हत्या, प्रेम प्रसंग और पैसे के लेनदेन का खुलासा

Select Language

Advertisement