Connect with us

हल्द्वानी

डीएम हल्द्वानी में गुरुवार को सुनेंगी जन शिकायतें और शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शनिवार को करेंगी स्थलीय निरीक्षण और विकास कार्यों का लेंगी जायजा
हल्द्वानी। जिलाधकारी नैनीताल अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनता की समस्या सुनेंगी। हर शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियो के साथ जिले में चल रही योजनाओं को लेकर बैठक करेंगी। शनिवार के दिन जिले के अंदर चल रही विकास कार्यो और अन्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।
अब तक जिलाधिकारी नैनीताल हल्द्वानी कैंप में हर बुधवार को जनता की शिकायतें सुनती थी, लेकिन अब जिलाधिकारी नैनीताल में जन शिकायतों को लेकर फेरबदल किया है जिसके तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार का दिन नैनीताल के लिए आरक्षित किया गया है, गुरुवार और शुक्रवार हल्द्वानी कैंप में जन समस्याओं और अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए आरक्षित किया गया है।

Select Language

Advertisement