Connect with us

उत्तर प्रदेश

पब्जी गेम खेलने पाकिस्तानी महिला की भारत के युवक से हुई दोस्ती, युवक से मिलने नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नोयडा। ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान युवक के संपर्क में आई पाकिस्तानी महिला ग्रेटर नोएडा आकर रहने लगी और खुफिया एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पता चला है कि महिला नेपाल के रास्ते भारत आई और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रही।
कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर में पाकिस्तानी महिला के साथ किराए पर रहने आये युवक को कस्बा निवासी होने के नाते मकान मालिक गिरजेश सचिन को जानता था। 13 जून को कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी सचिन मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी गिरजेश के पास कमरा किराए के लिए लेने आया था।
मकान मालिक ने यह कहकर मना कर दिया कि घर में हमारा परिवार रहता है। हम परिवार वाले व्यक्ति को ही कमरा किराए पर देते हैं तो सचिन ने कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं। 25 सौ रुपया महीना किराया तय होने के 4 दिन बाद 4 बच्चों और और एक महिला के साथ वह उसके घर में आकर रहने लगा।
पूछने पर उसने बताया था कि यह उसकी पत्नी सीमा है। जिला बुलंदशहर के अहमदगढ़ की रहने वाली है। जब मकान मालिक ने उससे पूछा कि अपने घर में क्यों नहीं रहते हो तो उसने कहा था कि उसके घर में दिक्कत है। निर्माण कार्य चल रहा है। बनने के बाद अपने घर वापस लौट जाएगा। मकान मालिक के परिवार ने बताया कि महिला उनसे कम ही वास्ता रखती थी। सचिन कस्बे में ही एक अनाज आढती की दुकान पर काम करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement