Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को एडीजी वी मुरूगेशन ने किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को गुरूवार को सीसीआर में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरूगेशन ने एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया। सीसीआर में गुरूवार को चेतक बहादराबाद के कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और वीर सिंह, आरसी देवांग चौहान, अमित नाथ, अजय सिंह, दीपक कुमार, जलपुलिस से गोताखोर सन्नी कुमार, विक्रांत, गौरव शर्मा, एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल आशिक अली को सम्मानित किया गया है। तीन जुलाई को बहादराबाद नहर पटरी मार्ग पर अन्य समुदाय के व्यक्ति ने कार से टक्कर मारकर कांवड़ियों की कांवड़ खंडित कर दी थी। जिस पर कांवड़ियों ने कार चालक के साथ मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त कर हंगामा शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चेतक बहादराबाद के वीरेंद्र चौहान और वीर सिंह ने मामले को शांत कराने के लिए सम्मानित किया गया। कांवड़ियों को कांगड़ा समेत अन्य घाटों पर डूबने से सकुशल बचाने पर जलपुलिस कर्मियों सन्नी कुमार, गौरव शर्मा, विक्रांत को सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में शौचालय और पानी की व्यवस्था न होने को बच्चों के संवैधानिक अधिकारों का हनन : हाइकोर्ट

Select Language

Advertisement