Connect with us

हरिद्वार

घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान निवासी सिकंदर का मकान है। शनिवार तड़के सिकंदर और उसकी पत्नी बानो घर में सोए हुए थे। अचानक छत का मलबा दोनों के ऊपर आ गिरा। तेज आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के बाकी सदस्य भी जाग गए और दोनों को मलबे से निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची पूर्णागिरि घटना स्थल, मृतको के परिजनों को दी सांत्वना तो घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

Select Language

Advertisement