Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा की आमा को पुलिस ने खोज निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुंबई से वायरल हुई थी आमा की वीडियो, सीएम की पहल पर पुलिस की ने पहल
अल्मोड़ा। मुंबई की सड़कों से वायरल भिकियासैंण के ग्राम कोटियाग निवासी आमा हेमा देवी को आखिरकर अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला। आमा मानसिक अस्वस्थ्य है और तीन सालों से क्षेत्र से लापता है। अचानक मुंबई से उनका
फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अल्मोड़ा पुलिस ने आमा को मुंबई से खोज निकाला है।
वायरल वीडियो में आमा मुंबई की सड़क पर बैठी नजर आ रही थी। वीडियो में आमा बोल रही थी कि वह अल्मोड़ा की रहने वाली है। वहां उसका बेटा और बेटी रहते हैं। अल्मोड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पुलिस टीम को मुंबई भेजा और आमा को खोज निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  एसएमजेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य नामित, प्राचार्य ने किया सम्मानित

Select Language

Advertisement