Connect with us

नैनीताल

क्वारब के समीप पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रात होने के कारण सड़क सफाई के काम मे मुश्किलें हुई

कमल जगती

नैनीताल- नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात लगातार कहर बरसाते जा रही है। तीन दिनों की बरसात के बाद नैनीताल में क्वारब के समीप पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गया। इसे साफ करने के लिए जे.सी.बी.मशीन खड़ी हुई तो मलुवा देखकर सभी के पसीने छूट गए।

मार्ग खुला पर बोल्डरों के फिर से गिरने का खतरा

गुरुवार देर रात नैनीताल जिले में अल्मोड़ा मार्ग में पड़ने वाले क्वारब गांव से दो किलोमीटर पहले खैरना की तरफ चक्त्याई गाड़ पुल के पास भारी मलवा और बोल्डर आ गये। इससे यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया। जानकारी आपदा प्रबंधन और पुलिस को दी गई जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी.मशीन की व्यवस्था की। दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सटेंशन पर हुए भूस्खलन की व्यस्तता को देखते हुए इसे जल्दी खोलने के प्रयास तेज किये गए। पहाड़ से भारी भारी बोल्डर और मलुवा सड़क पर आ गया। जे.सी.बी.मशीन को रात भर लगकर सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं जिससे अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जाने वाली सब्जी और पर्यटकों के साथ क्षेत्रीय लोग भी समय से अपने गंतव्य पहुंच सकें। रात होने के कारण सड़क सफाई के काम मे मुश्किलें हुई। फिलहाल यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया है पर बोल्डरों के फिरसे गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

Select Language

Advertisement