Connect with us

उत्तर प्रदेश

दुःखद: हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, चाचा-भतीजा समेत पांच शिवभक्तों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मेरठ। शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा हुआ। यहां भावनपुर थानाक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में डाक कांवड़ आने के दौरान हादसा हो गया। कई कांवड़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, इनमें से पांच की मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया। डाक कांवड़ के साथ चल रहे डीजे के हाईटेंश लाइन की चपेट में आते ही कांवड़िया करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए,इनमें से कई नीचे गिर पड़े। वहीं अन्य कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों को भी सूचना दी गई। बताया गया कि झुलसे कांवड़ियों में हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी की मौत हो गई है। ये भावनपुर थानाक्षेत्र के राल चौहान के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांवड़ियों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मनीष (18) मृत हालत में लाया गया। मेडिकल स्टाफ ने मनीष की मौत की पुष्टि की है। वहीं तीन झुलसे हुए कांवड़ियों के वेदांत अस्पताल शास्त्रीनगर में भर्ती कराए जाने की बात कही जा रही है। बताया गया कि मृतकों में दो सगे भाई और चाचा भतीजा भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए लक्ष्य ने भी दम तोड़ दिया। डीएम दीपक मीणा ने कुल छह मौतों की पुष्टि की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement