Connect with us

देहरादून

लिवइन में रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, प्रेमी ने धोखा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया
देहरादून। लिवइन में रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा ने बेटी को जन्म दिया है। प्रेमी के धोखा देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र में लिवइन में मां बनी छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद प्रेमी की मां और बहन ने भी उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की। मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली युवती प्रेमनगर क्षेत्र स्थित संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान वह संस्थान में पढ़ने वाले नीलेश शर्मा निवासी शांति विहार, मोहनपुर के संपर्क में आई। आरोप है कि दोनों लिवइन में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने दो फरवरी को बेटी को जन्म दिया।
आरोप है कि इसके बाद नीलेश ने दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता ने नीलेश की मां मंजरी और बहन आकांक्षा से बात की और उनके घर भी गई। आरोप है कि इस दौरान घर से निकाल दिया गया। नीलेश पीड़िता के किराये के कमरे पर आया। यहां मारपीट की बेटी को छीनकर ले गया। किसी तरह ने वापस बेटी को पाया। पीड़ित ने बीते शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से शिकायत की। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपित नीलेश, उसकी मां मंजरी और बहन आकांक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Select Language

Advertisement