Connect with us

हल्द्वानी

पांच जिलों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा से आपदा को लेकर सतर्क रहने की सलाह
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम की स्थिति व पुर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों का दौर जारी रहने के आसार हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौरान आपदा के दृष्टिकोण से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है।
उत्तराखंड में जून माह से मानसून की शुरुआत होने के बाद से ही प्रदेश में वर्षा का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन यह क्रम और तेज हो सकता है। मौसम की स्थिति व पुर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है। हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में भी भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं। अगले दो दिन देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों का दौर जारी रहने के आसार हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौरान आपदा के दृष्टिकोण से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, बीते एक सप्ताह से मूसलधार वर्षा न होने से राहत है। कुमाऊं के ज्यादातर जिलों में तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है। वहीं, हरिद्वार और देहरादून में भी रोजाना बौछारों के एक से दो दौर हो रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement