Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में बरसाती नाले में बही यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस में थे 35 लोग सवार, घटना का वीडियो वायरल
रामनगर। शनिवार शाम रामनगर के धनगढ़ी नाले में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में कुल 35 लोग सवार थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी कि तभी अचानक पानी के तेज बहाव में बस पलट गई मौके पर चीख-पुकार मच गई लेकिन दूसरी तरफ मौजूद जेसीबी की मदद से लोगों को तुरंत बचा लिया गया, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, इस जगह पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन लोग उससे सबक नही ले रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement