Connect with us

उत्तराखण्ड

सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र की घटना, पुलिस में रही पारिवारिक तनाव
देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में एक सचिवालय के कर्मी ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का प्रतीक हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सचिवालय के समीक्षा अधिकारी का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। शहर के लेन नंबर-11 सोसायटी एरिया ग्राफिक निवासी वीरेंद्र सिंह साही (34) अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह साही खुशहाल जिंदगी जी रहे थे. लेकिन आज सुबह घर पर उनका पंखे से लटका हुआ शव मिला।
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का प्रतीक हो रहा है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement