Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बाइक सवार तीन बदमाश मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से 14 लाख रुपये लूटे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

हरिद्वार। भेल के सेक्टर दो में बाइक सवार तीन बदमाश मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से 14 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
शिवालिक नगर में बृजभूषण गोयल का गोयल मनी ट्रांसफर कंपनी नाम से प्रतिष्ठान है। उनकी कंपनी एक प्राइवेट बैंक के आठ एटीएम में कैश डिलीवरी करती है। गुरुवार को कंपनी के कर्मी राहुल त्यागी और गौरव मित्तल करेंसी बदलने आर्यनगर क्षेत्र के एक बैंक में पहुंचे। उन्होंने 14 लाख की रकम के 500-500 रुपये 100-100 के नोट में बदलवाए। यहां से कैश काले बैग में लेकर दोनों बाइक से शिवालिक नगर लौटने लगे। इस दौरान भेल सेक्टर दो में पीछे से आई बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने रुपयों से भरा बैग झपट लिया। जब तक कर्मचारी माजरा समझ पाते,आरोपी भगत सिंह चौक की तरफ भाग निकले। कर्मचारियों ने चौक पर पहुंच ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सूचना दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement