Connect with us

नई दिल्ली

सोंग नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छिद्दरवाला में ओणेश्वर मंदिर के पास नदी में दोस्तों के साथ नहाते डूब गया रहा युवक
देहरादून। 15 जनवरी को देहरादून छिद्दरवाला में ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूबे युवक का शव मिल गया है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया है।
युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पहुंची। उक्त युवक अपने 4 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने सहकारी समिति में 3 करोड़ के घोटाले के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी कर जमापूंजी लौटाने के निर्देश दिए


SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभावित परिवारों का प्राथमिकता से कराएं पुनर्वास करेंः धामी

*मृतक का विवरण:-*
आफताब पुत्र श्री गुडडू , उम्र – 19 ग्राम सांडी,  तहसील कथना, हरदोई, उत्तरप्रदेश।

*SDRF टीम का विवरण:-*
1. हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार
2. दीपक जोशी
3. सुमित नेगी
4. कृष्ण सिंह
5. मातबर सिंह

Select Language

Advertisement