Connect with us

हरिद्वार

कोटद्वार निवासी पुलिस कर्मी का हरिद्वार में आकस्मिक निधन, पुलिस में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई ससम्मान श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में तैनात कां0 चालक श्री महेश चन्द्र पुत्र स्व0 श्री गोविन्द राम घिड़ियाल ग्राम हल्दूखाता थाना कोटद्वार पौड़ी गढवाल का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर विगत चार दिनों से मेट्रो अस्पताल सिडकुल में उपचाराधीन थे जिनकी दिनांक 18-8- 2023 को उपचार के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई l
स्वर्गीय महेश चंद वर्ष 2006 में एक्स आर्मी कोटे से पुलिस आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे पूर्व में 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में सेवारत रहे । दिनांक 03.11.2008 से जनपद हरिद्वार की पुलिस लाइन रोशनाबाद मे कार्यरत थे l इनकी उम्र 55 वर्ष थी अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए l इनका परिवार कोटद्वार में रहता था। आज दिनांक 19-08-23 को खड़खड़ी घाट पर एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ससम्मान शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गईl

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement