Connect with us

नैनीताल

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत , परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर(नैनीताल)- सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत हो गई जिसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त सूचना के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बेलगढ़ के पास पुलिसकर्मी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी  जिससे हादसे में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समीप बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार पुलिस कर्मी को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा 108 की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं, घटना का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement