Connect with us

उत्तराखण्ड

आज से बदला मौसम का मिजाज, धूप निकलने के साथ बारिश से राहत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से धूप निकलने से बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आज प्रदेशभर के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। शुक्रवार रात व शनिवार तड़के देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई, लेकिन सात बजे बाद वर्षा का दौर थम गया। दिनभर शहर में हल्के बादलों के बीच धूप खिलने से गर्मी और उमस ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा का दौर थमने की संभावना हैं। केवल आज कहीं-कहीं बादल छाये रहने व बहुत हल्की वर्षा हो सकते हैं। ज्यादातर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिन अब धूप खिली रहेगी और साथ ही मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सोना, चांदी और तांबे की खोज को लेकर सरकार ने कसी कमर, मोनाश विवि और IIT रुड़की की मिलेगी मदद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement