Connect with us

नई दिल्ली

भटेलिया में जेसीबी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉


जेसीबी ऑपरेटर फरार, मशीन को पुलिस ने किया सीज
पुलिस ने पीएम के लिए शव को भेजा जिला मुख्यालय
मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के भटेलिया की है घटना

धानाचूली(नैनीताल)। मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के भटेलिया में जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वही शव का पंचायत नामा भर कर पीएम के लिए नैनीताल भेज दिया है। जबकि जेसीबी आपरेटर घटना के बाद फरार चल रहा है। जेसीबी मशीन को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाक में फंसी बैटरी निकाल बच्चे की जान बचाई: चंपावत जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी ने बताया बीते शनिवार को रात करीब 9 बजे के करीब एक युवक के जेसीबी मशीन की चपेट में आ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।वही मौके पर पड़े युवक को आनन- फानन में पुलिस द्वारा पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया मृतक चंदन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा थाना मुक्तेश्वर का निवासी है। बताया जा रहा में मृतक के दो बच्चे है जिनमे एक लड़की व लड़का है। उधर एसओ ने बताया शव का पीएम के लिए जिला मुख्यालय नैनीताल भेज दिया है।जबकि जेसीबी को सीज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

Select Language

Advertisement