Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी पीएचसी में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नवजात शिशुओं में एक लड़का और दो लड़कियां, मां और तीनों नवजात स्वस्थ

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। महिला का यह दूसरा प्रसव था। जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला सहित तीनों बच्चों को रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मोरी ब्लॉक के दरगांण गांव की सुनिधि पत्नी सुमन सीएचसी नौगांव में प्रसव के लिए आई थी। महिला के पास न तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और न ही प्रसव संबंधी किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट। नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने महिला का सफल प्रसव किया है। निशा ने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है जिसे रिस्क उठाकर पूरा किया गया है। महिला ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुंची थी कि उसे रेफर करना किसी खतरे से कम नही था।
वहीं चिकित्साधीक्षक डॉ. रफि अहमद ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन बच्चों का एक साथ जन्म देने वाली यह पहली घटना है। एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने पर रक्तस्राव ज्यादा होने की संभावना रहती है जिससे महिला की जान को खतरा हो सकता है। तीनों बच्चों का वजन भी कम था। आगे के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement