Connect with us

हल्द्वानी

धर्म परिवर्तित कर रचाया विवाह, पति से विवाद होने पर खुदकुशी कर ली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-

सोशल मीडिया पर बेइंतहा प्यार और फिर धर्म परिवर्तित कर विवाह रचा कर पति से विवाद होने पर पत्नी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में हुए इस प्यार को ललेकर इसे साबित करने की नौबत आन पड़ी। लंदन में नोकरी करने वाले पति से वीडियो कॉल पर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के बहनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसकी लाश लटकती मिली। एसटीएच हल्द्वानी में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और अकसर वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के परिवार आपस में मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। करीब दो माह पहले ही जोस वापस लंदन चला गया। इधर, लंदन जाने के लिए सबीना भी लगातार वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि सबीना और जोस के बीच लगातार वीडियो कॉल और चैट होती रहती थी। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट हुई। इस दरम्यान दोनों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद सबीना ने अंदर से कमरा बंद किया और फिर पंखे से दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा दी। इधर, लगातार फोन और मैसेज करने के बाद भी जब सबीना का फोन नहीं उठा तो जोस ने पास ही रहने वाली उसकी बहन को फोन किया। बहन मौके पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसके दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई और देखा तो सामने सबीना का शव लटक रहा था। सबीना एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा: अनियंत्रित थार कार अलकनंदा नदी में गिरी, एक महिला रेस्क्यू, चार की तलाश जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement