Connect with us

नई दिल्ली

पेयजल संकट को लेकर आक्रोशित लोगों ने खाली बाल्टी ले जलसंथान के विरोध प्रदर्शन किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- राजेन्द्र नगर वार्ड 12 राजपुरा पड़ाव में व्यपात पेजल संकट से भड़के स्थानीय लोगों द्वारा युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बाल्टी डिब्बों के साथ जलसंस्थान के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी करते जमकर प्रदर्शन करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये।
इस मौके पर हेमन्त साहू ने बताया कि एक महीने में दो बार टुयबेल खराब होने विभाग के प्रति लोगों मे भारी रोष है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों भी पानी के लिये 1 से 2 किलो मीटर दूर तक भटकना पड़ रहा है विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में टैंकर नही भेजे जाने से प्यास से लोगों का गला सुख रहा है। जेई द्वारा न प्रभावित इलाके का मौकामुवाना किया जा रहा जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर महिलाओं ने चेतावनी दी तत्काल व्यवस्था ठीक नही होने पर विभाग में तालाबन्दी की जायेगी।
प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या विशाल मंडल शिवानी बाल्मिकी चंचला मिस्त्री ज्योति बाल्मीकि जसोदा जाटव रेशमा देबी चंद्रपाल गुप्ता बबिता देबी कु.नेहा ज्योतिदेबी रामकुंवर मदन लाल सुशील राय समेत दर्जनों लोग थे।

Select Language

Advertisement