Connect with us

हल्द्वानी

बागेश्वर से हल्द्वानी में कराने आया था पथरी का ऑपरेशन, गुलदार की खाल के साथ पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया, तस्करी में शामिल एक साथी फरार

हल्द्वानी। एसओजी और पुलिस ने मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में किडनी की पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती बागेश्वर निवासी एक युवक को गुलदार की दो खालों के साथ पकड़ा है। तस्करी में शामिल उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।
शुक्रवार को कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि अगर पुलिस टीम समय पर अस्पताल नहीं पहुंचती तो मुख्य आरोपी भी भाग जाता, क्योंकि वह खुद को डिस्चार्ज करा चुका था। एसएसपी ने बताया, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने एक निजी अस्पताल में चेकिंग अभियान चलाया तो वहां एक युवक गुलदार की दो खालों के साथ पकड़ा गया। उसने गुलदार की खालें बैग में छिपाकर रखी थीं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवीन चन्द्र निवासी कपकोट बागेश्वर बताया। आरोपी बीती 12 सितंबर को निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, जिसका 13 को किडनी की पथरी के ऑपरेशन से पूर्व डॉक्टरों ने पूर्व स्टैंट डालकर दस दिन बाद आने को कहा था। इस बीच वह खालों को बेचने की फिराक में भी था। पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तीज उत्सव: नारी जीवन में उल्लास और संस्कृति का संगम, इंदु ध्यानी को "तीज व सावन क्वीन" का ताज

Select Language

Advertisement