Connect with us

उत्तराखण्ड

कार्बेट पार्क में घूमना हुआ महंगा, डे सफारी के लिए पर्यटकों को देने होंगे कुल 6680 रुपये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फोटोग्राफर के लिए भी बढ़ा शुल्क, वेबसाइट पर जल्दी अपडेट होगी नए पर्यटन सत्र से लागू दरें

रामनगर। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में डे सफारी, नाइट स्टे से लेकर फोटोग्राफी तक के लिए जेब पहले से अधिक ढीली करनी होगी। प्रस्तावित नये शुल्क की बात करें तो बिजरानी, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, गिरिजा पर्यटन जोन में डे विजिट (चार घंटे) के लिए अधिकतम छह लोगों तक पहले एक हजार रुपये का परमिट लगता था। अब प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क मिलाकर छह लोगों के लिए 3380 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 800 रुपये गाइड व जिप्सी के 2500 रुपये अलग से देने होंगे।
डे सफारी के लिए पर्यटकों को 6680 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसके लिए 4300 रुपये ही चुकाने होते थे। नाइट स्टे का शुल्क भी दोगुना हो गया है। हालांकि वन प्रभाग के फाटो व सीतावनी जोन के लिए एक परमिट पर 500 रुपये बढ़ा है। यहां का शुल्क अब 1500 रुपये हो गया। वर्ष 2009 के बाद की गई यह वृद्धि नए पर्यटन सत्र से लागू होगी, जिसे कार्बेट की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
कार्बेट में फोटोग्राफर के लिए भी कैमरे का शुल्क बढ़ा दिया गया है। पहले एसएलआर कैमरा मूवी का कोई शुल्क नहीं था। अब इसके लिए भारतीय को एक हजार व विदेशी पर्यटक को दो हजार रुपये चुकाने होंगे। एसएलआर के 300 एमएम या अधिक लेंस के कैमरे के लिए भारतीय को 1500 व विदेशी को तीन हजार रुपये देने होंगे।व्यावसायिक फोटोग्राफी के लिए अब भारतीय को दो हजार व विदेशी फोटोग्राफर को चार हजार रुपये देने होंगे।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि नए पर्यटन सत्र से लागू होने वाली दरें कार्बेट की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट की जाएंगी। अभी कार्बेट के सात में से दो जोन ढेला व झिरना डे सफारी के लिए खुले हैं। बिजरानी जोन 15 अक्टूबर और ढिकाला समेत अन्य 15 नवंबर में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्बेट पार्क में कैंटर सफारी के लिए पर्यटकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
एडवांस आनलाइन बुकिंग कराने वालों को अब कैंटर के साथ ही सीट नंबर भी आवंटित होगी। कार्बेट की ओर से तैयार की जा रही नई वेबसाइट में इस सुविधा को शामिल किया जा रहा है।
ऐसे हुई वृद्धि

यह भी पढ़ें 👉  कब्र से लड़कियों और महिलाओं के शव निकाल कर दुष्कर्म, कब्रों में लगाने पड़े रहे ताले

• प्रति पर्यटक शुल्क 500

• छह पर्यटकों का शुल्क 3000

• आनलाइन शुल्क 50

• कूड़ा प्रबंधन शुल्क 80

• गाइड शुल्क 800

यह भी पढ़ें 👉  आश्रम में अज्ञातों की मौजूदगी पर स्वामी शिवानंद ने चिंता जताई

• जिप्सी प्रवेश शुल्क 250

• जिप्सी शुल्क बिजरानी 2500

• कुल शुल्क 6680

पुराना रेस्ट हाउस कमरा नंबर 1 व 2 – 5000
नाइट स्टे का पुराना दर
रेस्ट हाउस कमरा नंबर 3, 4 व 5 – 3000
केबिन – 2500
डारमेट्री – 500

Select Language

Advertisement