Connect with us

उत्तराखण्ड

एक सप्ताह में 6712 पर्यटकों ने की गंगा में रिवर राफ्टिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश में इस साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक पखवाड़े देरी से शुरू हुई राफ्टिंग

ऋषिकेश। गंगा में रिवर राफ्टिंग का नया सत्र आरंभ हो गया है। राफ्टिंग सत्र का पहला सप्ताह व्यवसाय की दृष्टि महत्वपूर्ण रहा। इस एक सप्ताह में कुल 6712 पर्यटकों ने गंगा में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया है। पर्यटकों की लगातार बढ़ती आमद से राफ्टिंग व्यावसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
गंगा में सुरक्षा की दृष्टि से मानसून काल में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि बंद रहती है। जिसे गंगा का जलस्तर कम होने पर एक सितंबर से नए सत्र के रूप में आरंभ किया जाता है। इस वर्ष पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण एक सितंबर को गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि शुरू नहीं हो पाई। करीब एक पखवाड़े बाद 16 सितंबर से गंगा में रिवर राफ्टिंग शुरू की गई।
राफ्टिंग के प्रति पर्यटकों का आकर्षण ही है कि पहले ही दिन रविवार का अवकाश होने के कारण डेढ़ हजार से अधिक पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद भी पूरे सप्ताह अच्छी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचे। इस सप्ताहांत पर भी राफ्टिंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी गंगा में अच्छी संख्या में पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। जिससे गंगा में पूरे दिन रंगबिरंगी राफ्टें नजर आई।
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति ने बताया कि शनिवार को गंगा में रिवर राफ्टिंग को खुले एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है। इस एक सप्ताह में कुल 6712 पर्यटक गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचे हैं।
गंगा नदी में राफ्टिंग की गतिविधि को खुले एक सप्ताह का समय बीत गया है। मगर, अभी तक राफ्टिंग प्वाइंट के लिए जाने वाले रास्तों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इस वर्ष राफ्टिंग सत्र से पूर्व जिलाधिकारी ने गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक लेकर सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इस वर्ष पार्किंग, चेंजिंग रूम तथा अन्य यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जाना है। जिन पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट के अनुसार, गंगा में रिवर राफ्टिंग का नया सत्र आरंभ हो गया है, पहले सप्ताह में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इस सप्ताहांत पर भी अच्छी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचे हैं। राफ्टिंग के खुलने के बाद क्षेत्र में कैंपिंग तथा अन्य गतिविधियों के लिए भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  डियूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर उपनल कर्मचारी के आश्रितों को मिलेगी एक लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement