Connect with us

नैनीताल

नैनीताल नगर भ्रमण पर निकले सीएम धामी, ठेले पर चाय पी और फ्लैट मैदान में खेला क्रिकेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह मल्लीताल नैनीताल से भ्रमण पर निकले। प्रातः काल सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की और सफाई कर्मचारियों ने समस्या बताई। जिस पर श्री धामी ने तत्काल समस्या का आश्वासन दिया। रिक्शा स्टैंड में रिक्शा चालकों से भी रूबरू हुए इसके उपरांत पंत पार्क पर चाय ठेला व्यवसाय इससे भी मुलाकात की। धामी ने चाय के ठेले पर समोसे के साथ चाय का स्वाद लिया एवं हाल भी जाना।
पर्यटन के बारे में भी जानकारी ली। काशीपुर से आए बच्चों भी चाय पी रहे थे, बच्चों के चाय का पैसा भी कम धामी ने खुद दिया। डीसीबी मैदान पर क्रिकेट खेलने वाले बच्चों के साथ वार्ता की। स्वयं बल्ला पड़कर क्रिकेट खेलने लग फ्लैट पर बच्चों ने अचानक श्री धामी को मैदान में देखकर बच्चे खुशी में झूम उठे। धामी ने गुरुद्वारे पर माथा टेकर मां नैना देवी के दरबार पर भी माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्षडॉक्टर अनिल कपूर डब्बू जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट भावना शाह दया किशन पोखरिया मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement