Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में पुलिस हिरासत से छूटने के बाद युवक ने घर में आकर लगाई फांसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दी
रुद्रपुर। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट और चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दी है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है।
रम्पुरा निवासी अनिल कोली (25) पुत्र नेकपाल कैटरिंग का काम करता था। मृतक के छोटे भाई दिनेश का कहना था कि उसका भाई नशे का आदी था। सोमवार शाम उनके घर एक युवक आया। उसने अनिल पर उसके दो मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर उसका भाई बड़ा भाई सर्वेश कोली अपने भाई अनिल को चोरी का आरोप लगाने वाले युवक के साथ रम्पुरा पुलिस चौकी ले गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह चोरी के आरोप से आहत होकर अनिल ने आत्महत्या कर ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement