Connect with us

हरिद्वार

पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में 25 हजार के इनामी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी अनिल उर्फ अनिल ओजस्वी निवासी थाना फतेहपुर, सहारनपुर को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को मंगलवार को दून स्थित भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूर्व में एसआईटी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया जनवरी में एसटीएफ ने पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का खुलासा किया था। इसमें आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी ऋतु समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक अन्य अनुभाग अधिकारी एवं कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement