Connect with us

हल्द्वानी

बाइक सवार युवक को पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर हाईवे पर देर रात की घटना, बाइक पर सवार थे दो युवक
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर रविवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक बाइक सवार एक युवक को करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार शिवपुर रोड दिनेशपुर निवासी अर्जुन विश्वास (30 वर्ष) पुत्र अशोक विश्वास अपने साथी बरखेड़ा पीलीभीत यूपी निवासी आलम की बाइक से रविवार रात गदरपुर गया था। रात करीब 12 बजे दोनों लौट रहे थे। दानपुर में रुद्रपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक समेत अर्जुन पांच किमी तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया। बाद में फ्लाईओवर के पास वह छिटककर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी आलम सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। इस दौरान बाइक ट्रक में फंसकर पांच किलोमीटर तक घिसटते रुद्रपुर के इंदिरा चौक तक आ गई, वहां पुलिस कर्मियों और राहगीरों ने ट्रक को घेर लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है

Select Language

Advertisement