Connect with us

नैनीताल

नैनीताल कोटाबाग क्षेत्र में खाई में कार गिरने से मरने वाले सभी 5 लोग बिलासपुर निवासी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के बाघनी गांव के समीप पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से सभी 5 सवारियों की मौत की सूचने से हड़कंप। रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के पर्यटक अपने वाहन से बैगनी से वापस लौट रहे तेज अनियंत्रित कार 500 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई और दर्दनाक हादसा हो गया। नैनीताल जिले में कोटाबाग ब्लॉक के बाघनी पुल के पास एक हादसा हो गया। यहां देवीपुरा से सौड जाने वाले मोटर मार्ग में एक कार गिरने से हादसा हो गया। कार में सवार चालक समेत सभी 5 सवारियों की मौत की सूचना मिल रही है। एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और एस.डी.आर.एफ.के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण घटना की साफ जनकारियाँ नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज स्पेस सेंटर में अंतरिक्ष यान पी.एस.एल.वी. सी-57 आदित्य एल.1 को लाइव लॉन्चिंग स्कूली बच्चों को लाइव दिखाया गया

Select Language

Advertisement