Connect with us

नई दिल्ली

पहलवानों का धरना खत्म, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपो की होगी जांच, जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ 18 जनवरी को शुरू हुआ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन और धरना खत्म हो गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के 30 पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाने और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण करने की मांग पर धरना शुरू किया था।
शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ देर रात तक बैठक हुई। 7 घंटे की बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांगें रखीं और हमने इस पर चर्चा की। हमने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को नोटिस जारी किया था, जब आरोप लगाए गए थे और उन्हें 72 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। इसके बाद धरना खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण प्रेमी चन्दन के साथ महिलाओं ने चलाया काला बांसा उन्मूलन अभियान

जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि एक निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा और उसके लिए नामों की घोषणा 21 जनवरी को की जाएगी। समिति चार सप्ताह में अपनी जांच पूरी करेगी और डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच करेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह निरीक्षण समिति द्वारा जांच पूरी होने तक चार सप्ताह के लिए भारतीय कुश्ती संघ से अलग हो जाएंगे और वह जांच में शामिल होंगे। जांच पूरी होने तक डब्ल्यूएफआई की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर एक समिति नजर रखेगी। निगरानी समिति उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के गौजानी गांव में कब्र खोदने को लेकर विवाद: पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, चार घंटे तक चला हंगामा

Select Language

Advertisement