Connect with us

नैनीताल

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक जाने वाले पर्यटकों को अब 50 रुपये शुल्क देना होगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटक शहर नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक जाने वाले पर्यटकों को अब शुल्क देना होगा। वन विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इससे वन विभाग की आय में बढ़ोतरी के साथ क्षेत्र में कूड़ा फैलने में भी रोक लगेगी।
नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैनापीक (चायना पीक) जाने के लिए अब वन विभाग की ओर से शुल्क लिया जाएगा। वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत्त टीआर बीजूलाल की अनुमति के बाद डीएफओ चंद्रशेखर जोशी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने किलबरी ईको टूरिज्म जोन के अंतर्गत पीक नेचर ट्रेल में ईको टूरिज्म की गतिविधियों के संचालन के लिए नौ जनवरी से प्रवेश शुल्क लेना शुरू कर दिया है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बतायाअब यहां प्रवेश करने के लिए टांकी में प्रवेश के लिए पर्यटकों को 50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। जिससे कूड़ा व अनियंत्रित पर्यटन नियंत्रित होगा।

Select Language

Advertisement