Connect with us

उत्तराखण्ड

बनबसा थाने ने उत्तराखंड का नाम देश में किया रोशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सालाना रैंकिंग में देश के सर्वोत्तम तीन थानों में बनाई जगह
हल्द्वानी
। चंपावत जिले के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाई है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बनबसा पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ सम्मामनित किया।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाने पर पुलिस महानिदेशक को शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस थानों की 2022 की सालाना रैंकिंग के आधार पर बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में जगह मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित
बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी क्षेत्र का इस तरह पारंपरिक शैली में सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

Select Language

Advertisement