Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गए तो चोरों को पकड़ने, लूट-पिट कर वापस आए, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान में सो रहे श्रमिक आवाज सुनकर बाहर की तरफ निकले तो वहां चोरी कर रहे तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। मारपीट कर घायल करने के बाद दोनों से मोबाइल, नगदी व चांदी की चेन लूट ले गए। मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
बिहार के गोपालगंज निवासी अंकित मणि त्रिपाठी और उसका भाई चंद्रकिशन बिठौरिया नबंर एक निवासी पंकज जोशी के मकान में पेंट का काम कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में अंकित ने बताया कि शनिवार की रात मकान में कुछ लोगों के होने की आवाज आ रही थी। वह अपने भाई के साथ जब बाहर निकला तो तीन लोग विद्युत केबल काट रहे थे। दोनों भाइयों ने चोरों को रोकने की कोशिश की तो वह उल्टा खुद ही उनका शिकार बन गए। चोरों ने दोनों भाइयों को पकड़कर पहले उनसे मारपीट की और एक के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया पीड़ित के मुताबिक आरोपी लालडांठ निवासी सुंदर आर्या, सुनील कश्यप और जगदीश राजपूत पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। अंकित के सिर में तीन टांके आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील गोस्वामी को सौंपी है। हैं।

Select Language

Advertisement