Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी ने कैंचीं धाम आश्रम पहुंचकर सफाई अभियान की शुरुवात की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आसपास की सड़कों के डामरीकरण, चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के लिए बनी योजना का शिलान्यास किया
(कमल जगाती) नैनीताल।
पी.एम.के तीर्थस्थलों को साफ करने के आह्वान को साकार करने के लिए सी.एम.पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीं धाम आश्रम पहुंचकर सफाई अभियान की शुरुवात की। सी.एम.ने कैंचीं धाम का ट्रैफिक कम करने के लिए आसपास की सड़कों के डामरीकरण, चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के लिए बनी योजना का शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जनवरी तक तीर्थस्थलों की सफाई की अपील पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुवात कर दी है। सी.एम.धामी ने कैंचीं धाम मंदिर से इस अभियान की शुरुवात कर प्रदेश को तीर्थ स्थल सफाई का एक सुंदर संदेश दे दिया है। सी.एम.शनिवार रात भीमताल में विश्राम करने के बाद सवेरे कैंचीं धाम पहुंचे। रविवार सवेरे, मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से ठीक पौने दस बजे कैंचीं धाम मंदिर पहुंचे। सी.एम.ने मंदिर में स्थापित शिला और नीब करौरी महाराज की प्रतिमा के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा समेत उनके समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर के हॉल में आम सभा आयोजित की गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो मार्गों का शिलान्यास किया जिसमें भवाली सेनेटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य जो 5.50 किलोमीटर है और इसकी लागत धनराशि 1162.33 लाख रुपये है और भवाली सेनेटोरियम से सिरोड़ी मोटर मार्ग में एक से 8 किलोमीटर में डामरीकरण, चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य 1214.71 लाख रुपये की धनराशि से किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 19.200 किलोमीटर लंबे शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का भी शिलान्यास किया।

Select Language

Advertisement