Connect with us

नई दिल्ली

शराब के नशे में दोस्त की हत्या कर दी, घर आकर सो गया आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झगड़ा होने पर पत्‍थर से कुचला, भागकर हरियाणा पहुंच गया, पुलिस ने दबोचा
ऋषिकेश।
पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर के पट्टी उदयपुर मल्ला में हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ लिया। आरोनी और मृतक ने 13 जनवरी को साथ बैठक शराब पी। पीने के बाद झगड़ा हुआ तो आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि चमन लाल निवासी ग्राम सीगड्डी, पट्टी उदयपुर मल्ला यमकेश्वर ने राजस्व पुलिस चौकी यम्केश्वर में 16 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि 13 जनवरी को उनका भाई प्यारेलाल सियालकट तोक में मृत मिला। जिसके सिर से खून बह रहा था। उन्होंने विक्रम सिंह पर
हत्या का संदेह जताया था। राजस्व पुलिस से मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरण हो गया। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन की और हरियाणा के जगाधरी से विक्रम सिंह उर्फ विक्की, निवासी ग्राम सीगड्डी, पोस्ट नेल पट्टी उदयपुर मल्ला, तहसील यम्केश्वर पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पूछताछ करने के बाद आरोपी ने बताया कि घटना के दिन प्यारेलाल और विक्रम सिंह ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद वह गांव के पास ही नदी की ओर चला गया। वहां दोनों की बहस हो गई। प्यारेलाल को नीचे गिराकर सिर पर पत्थर से वार कर दिया। वहां घर आकर सो गया और अगले दिन भाग गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement