Connect with us

देहरादून

पत्नी की हत्या कर भागा पति, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी के गले पर घोंटे जाने के निशान, दोनों के बीच होता था अक्सर झगड़ा
देहरादून।
पत्नी की हत्या कर भागे एक व्यक्ति का शव लक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी है। महिला का शव देहरादून स्थित उनके किराए के मकान से बरामद हुआ। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान हैं। रिश्तेदारों ने महिला के पति के खिलाफ शिकायत थाने को दी है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराए पर रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञानी का शव बृहस्पतिवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो लक्सर पुलिस ने सूचना लखीमपुर खीरी स्थित दवाई में ज्ञानी के परिजनों को दी।
तब पता चला कि ज्ञानी की पत्नी राम बेटी उसके साथ नहीं है। इस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ज्ञानी के रिश्तेदारों को सूचित किया और उसके घर पहुंचे। यहां पर कमरा बंद था। पुलिस में खोलकर देखा तो अंदर राम बेटी बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञानी के फूफा बलराम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ज्ञानी ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को गला घटकर मार डाला और फिर लक्सर जाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement