Connect with us

हल्द्वानी

विश्व स्वास्थ्य दिवस : किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉


एकम्स फार्मास्यूटिकल्स और अभिप्रेरणा फाउंडेशन की एक नई पहल
हरिद्वार
। एकम्स फार्मास्यूटिकल्स और अभिप्रेरणा फाउंडेशन के तत्वाधान में आज एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोरावस्था बालिकाओं के लिए मासिक चक्र के प्रति जागरूकता एवं सावधानी हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें किशोरावस्था में प्रवेश करने वाली छात्रों को मासिक चक्र संबंधित जरूरी जानकारी दी गयी |
कार्यक्रम की शुरुआत एंजेल्स एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रश्मि चौहान,  उपप्रधानाचार्य श्री बी0पी0 उपाध्याय, स्कूल प्रभारी मेहर धारीवाल,  एकम्स फार्मास्यूटिकल्स से इशांत जी, पारुल केशवनी, प्रियांश, अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर दीपेश चंद्र प्रसाद, पिंकी प्रसाद, डॉक्टर श्वेता शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया| राज्य किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, उत्तराखंड, जिला हरिद्वार चिकित्सा विभाग से  किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ श्वेता और रीता रानी के द्वारा ने उपरोक्त समस्या के ऊपर प्रकाश डाला, साथ ही किशोरावस्था में पहुंचे बच्चों के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की और उन्हें होने वाली समस्याओं से निजात पाने का उपाय बताए, और साथ में यह भी बताया कि हमें ऐसी अवस्था में किस-किस चीजों का परहेज करना चाहिए|
अभिप्रेरणा फाउंडेशन से आयी विशेषज्ञ पिंकी प्रसाद ने  बच्चों में उत्पन्न होने वाली इस समस्याओं को विस्तार से बताया,साथ ही किशोरावस्था में प्रवेश करने के उपरांत जब मासिक चक्र की शुरुआत होती है तब बच्चों को कैसे कैसी -कैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है उस विषय में भी बच्चों को अवगत कराया | पिंकी प्रसाद ने बताया कि हमें अपने माता-पिता से किसी बात को छुपाना नहीं चाहिए, अपनी सारी समस्याओं को उनके साथ साझा करना चाहिए, जब जीवन में इस चक्र की शुरुआत होती है तो बच्चे कई बार डर से जाते हैं, हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, हमें अपनी बात अपने बड़ी बहन या अपनी मां को बताना चाहिए| अभिप्रेरणा फाउंडेशन से आए डॉक्टर पी कौर ने वीडियो के द्वारा बच्चों को बहुत सी बातों से अवगत कराया, और साथ ही ये भी बताया कि इस समय मे हमारा खान पान कैसा होना चाहिए।बच्चों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया गया और आज तक जो भी भ्रम उनके मन मे थे उन सभी भली भाति दूर किया गया|
कार्यक्रम में एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षिकाओं के साथ-साथ, बच्चों ने भी अपने आने वाली समस्याओं के समाधान पर रुचि दिखाई|
एकम्स फार्मास्यूटिकल्स के इशांत और अभिप्रेरणा फाउंडेशन डॉ प्रसाद ने पूरी टीम के साथ प्रधानाचार्य को धन्यवाद प्रेषित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement